शेर को बिल्ली के बच्चे की तरह टांग कर ले जा रही थी लड़की, देखें वीडियो, रौंगटे हो जाएंगे खड़े…

दुनिया
Spread the love

कुवैत। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुवैत से एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की आधी रात सड़क पर शेर को गोद में लिए घूमती नजर आई। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया गया कि शेर लड़की का पालतू था। ये अजीबोगरीब नजारा कुवैत की सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हुआ। इसमें एक शेर परिवार के घर से बाहर भाग गया था।

लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शेर पालतू था और आधी रात घर से भाग गया था। इसके बाद शेर के मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी। सभी शेर की तलाश में रात को ही निकल गए थे। अचानक ही जानकारी मिली कि सड़क पर शेर को घूमते देखा गया है। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

मौके पर सबसे पहले लड़की पहुंची। लड़की ने जबरदस्ती शेर को गोद में उठाया और घर ले जाने के लिए गाड़ी में डाल दिया। सहर को गाड़ी तक ले जाने वाला क्लिप ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अरब टाइम्स की खबर के मुताबिक, कुवैत मिनिस्ट्री ऑफ़ इंटीरियर को भी शेर के भाग जाने की खबर दे दी गई थी।