पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं करेगी कांग्रेस; सिद्धू ने बताया बिना दूल्हे की बारात

अन्य राज्य देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब में कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी। मौजूदा मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी के लिए यह बुरी खबर है। पंजाब कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि पार्टी संयुक्त नेतृत्व के तहत चुनाव लड़ेगी।

बकौल जाखड़, इसका मकसद राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करना और पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह को रोकना है। बुधवार को सिद्धू ने कहा था, ‘कांग्रेस आने वाले चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे। दूल्हे के बिना बारात क्या है।’