रांची। रांची पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम राहुल गंझु उर्फ खलील जी, टिबु गंजु उर्फ जितेंद्र गंझु,अर्जुन कुमार, सैफ अली अहमद, सजीबुल अंसारी, अनिश अंसारी और छोटू पहान हैं।
पुलिस ने बुढ़मू इलाके से गिरफ्तार इन उग्रवादियों के पास से एक इंसास राइफल, एक देसी राइफल, 14 गोली, 32 पीस नक्सली पर्चे समेत मोबाइल और एक बाइक जब्त किये हैं। एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि और भी उग्रवादियों के नाम सामने आये हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि शहर से किसी भी हाल में उग्रवादियों को लेवी और रंगदारी नहीं वसूलने दिया जायेगा। इसके लिए पुलिस अपने स्तर पर काम कर रही है और उग्रवादियों पर लगाम कसने का काम करेगी।