पलामू। पलामू में एक नाबालिग आदिम जनजाति परिवार की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हो रहा है। बाकी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने खुद पीड़िता का बयान लिया और मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज किया गया। पीड़िता गढ़वा के भंडरिया के इलाके की रहने वाली है। पलामू में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से आदिवासी समुदाय में आक्रोश है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारतीय आदिम जनजाति परिषद ने आंदोलन की चेतावनी. परिषद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह 17 दिसंबर को रोड जाम करेंगे। परिषद ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के परिवार को ईंट भट्ठा मालिक धमकी दे रहा है। दुष्कर्म की घटना में ईंट भट्ठा संचालक भी शामिल है।