
10 दिसंबर, 2021
मेष
कोई फैसला लेने में समर्थ होंगे। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद हो सकता है। अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के किसी काम में थोड़ी रूकावट आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।
वृष
कोई नया कार्य मिल सकता है। इस राशि के विज्ञान विद्यार्थी के लिये दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। रूके हुए काम भी पूरे होंगे। सेहत उत्तम रहेगा।
मिथुन
जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क
प्रॉपर्टी डीलर्स की डील पक्की हो जायेगी। माता अपने बच्चों को कोई पसंदीदा भोजन बना कर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा।
सिंह
आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। उल्लास से भरे रहेंगे। कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। कुछ अच्छे अवसर आयेंगे। उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति मदद मांग सकता है। छात्रों को मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी।
कन्या
अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए। किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे। परिवार वालों के साथ घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते ठीक रहेंगे। कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
तुला
धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थी के लिए दिन समान्य रहने वाला है। मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। समझदारी के साथ काम करेंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी।
वृश्चिक
सकारात्मक सोच सफलता दिलाने में मदद करेगी। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। अपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
धनु
संभलकर फैसला लेने से धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से थोड़ा परेशान रहेंगे। विवाहित अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चों की पढ़ाई में मन लगेगा। उन्हें कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर
रोजगार में बढ़ोतरी होगी। कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है। गुस्से और जुबान पर सयम रखें। विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरूरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग मदद के लिए तैयार रहेंगे। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के साथ किसी अहम मुद्दे अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में अलग पहचान बनेगी। घर पर ही परिवार वालों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। इससे मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से अच्छा महसूस करेंगे।
मीन
दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। जल्द कोई बड़ा लाभ मिलेगा। जीवन में किसी नई खुशी के संकेत मिलेंगे। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।