कंगना रनौत को किसानों ने घेरा, अभिनेत्री ने कहा, खुलेआम हो यहां लिंचिंग

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

पंजाब। अभिनेत्री कंगना रनौत का रोपड़ में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अभिनेत्री ने कहा कि अगर यहां पर पुलिस ना हो तो यहां पर खुलेआम लिंचिंग हो। इन लोगों पर शर्म आती है।

दरअसल, कंगना रनौत शुक्रवार को मनाली से चंडीगढ़ आ रही थीं। उन्‍हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट लेनी है। रोपड़ में आंदोलन कर रहे किसानों ने फि‍ल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के काफिले को घेर लिया। किसानों के इस प्रदर्शन की वजह से चंडीगढ़-उना हाइवे पर जाम लग गया।

रोपड़ में किसान आंदोलन कर रहे थे। उन्‍होंने रोपड़ में श्री कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में कंगना रनौत को घेरा था। किसानों का कहना था कि कंगना हमारी महिलाओं से माफी मांगें। इसके बाद ही उन्हें यहां से जाने देंगे। कंगना रनौत के घि‍र जाने की खबर मिलते ही वहां पहुंची गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को किसानों को समझा-बुझाकर कंगना को बाहर निकाला।

इसके बाद कंगना रनौत ने कहा कि अगर यहां पर पुलिस ना हो तो यहां पर खुलेआम लिंचिंग हो। इन लोगों पर शर्म आती है।

दरअसल किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारियों को लेकर कहा था कि 100-100 रुपये में लाया जाता है। प्रदर्शन करने वाले किसान कंगना के इस बयान से नाराज थे। इसलिए वो महिलाओं से माफी मांगने की मांग कर रहे थे।