

रांची। इग्नू के विभिन्न कोर्स में विद्यार्थी अब 07 दिसंबर तक नामांकन करा सकते हैं। इग्नू में जुलाई, 2021 शैक्षिक सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी कोर्सेज में ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 07 दिसंबर, 2021 कर दी गई है।
जनवरी, 2021 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर, 2021 कर दी गई है। उक्त जानकारी गोस्सनर कॉलेज इग्नू के को-ऑर्डिनेटेर प्रो विनय कुमार हांसदक ने दी।

प्रो विनय ने बताया कि वैसे छात्र-छात्राएं, जिनकी पढ़ाई किसी कारणवश छूट गई है वे लोग इग्नू से नामांकन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। अत्यंत कम शुल्क में स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्सेस की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।



