खूंटी जेल में बंद कैदी ने लगा ली फांसी, मची अफरातफरी

झारखंड
Spread the love

खूंटी। खूंटी जेल में बंद बीरेंद्र मुंडा नामक कैदी ने फांसी लगा ली। इससे जेल में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जेल प्रशासन की ओर से इलाज के लिए रिम्स लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिम्स में उसके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 15 नवंबर को अवैध हथियार रखने के जुर्म में उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने खूंटी जेल भेजा था। तब से वह जेल में बंद था। रविवार को उसने जेल में ही फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है।