

लोहरदगा। मनोज मिश्रा दूसरी बार जनता दल (यूनाइटेड) के लोहरदगा जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं। वे स्थानीय मिशन चौक के रहने वाले हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाने का आदेश जारी किया। इसके बाद जिले के पदधारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी प्रवीण सिंह ने भी बधाई दी है। जिले के पदधारियों ने कहा कि मिश्रा के जिला अध्यक्ष बनने से जिले में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी को काफी फायदा पहुंचेगा।

बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी जफर कमाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ईश्वरी मोहन शर्मा, राजेश साहू, सनाउल्ला, अभय महतो, जिले के सीता देवी, सोनी देवी, संजय कुमार, मंतोष प्रजापति, सतेंद्र मिश्र, चंद्रप्रकाश सिंह, उदय नाथ महतो, बिनोद कुमार, प्रकाश महतो, पहनू उरांव, राजेंद्र तिर्की, बिरजमनी उरांव आदि शामिल हैं।



