
संजय कुमार सिन्हा
बड़बिल (ओडिशा)। राज्य के बड़बिल की इस पंचायत में लौह अयस्क खदान है। कल कारखाने हैं। रोजाना यहां से करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। हालांकि यहां रहने वालों के रातों की नींद उड़ी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रुगुडीह थाना क्षेत्र की लोयदापदा पंचायत अंतगर्त कांटाशाही ग्रामीण क्षेत्रों बीते एक सप्ताह से अधिक समय से अंधेरा में है। यहां का टांसफार्मर खराब हो गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
बतातें चलें कि कांटाशाही क्षेत्र में एक लौह अयस्क खदान और दो कारखाने भी हैं। इस पंचायत से करोड़ों रुपये के लौह अयस्क की खरीद बिक्री होती है। करोड़ों रुपये आय देने वाली पंचायत के लोग अंधेरे में जी रहे है।
कांटाशाही क्षेत्र जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्र है। आऐ दिन आसपास जंगली हाथी का आक्रमण होता रहा है। उनके संपत्ति और जानमाल के नुकसान पहुंचाने की खबर भी आती रहती है। अंधेरे के कारण जंगली हाथियों के भय से लोग रात में चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं।