
नार्वे। हम सभी के दिमाग में कभी न कभी यह बात जरूर आई होगी कि दुनिया का सबसे अंतिम छोर क्या है? यानि दुनिया कहां खत्म होती है? हां तो चलिए आज हम आपको दुनिया के सबसे आखिरी सड़क के बारे में बताने जा रहे हैं।
माना जाता है कि इस सड़क के बाद दुनिया खत्म हो जाती है। E-69 सड़क को दुनिया का सबसे आखिरी सड़क माना जाता है। यह दुनिया का सबसे अंतिम छोर भी माना जाता है।
बता दें कि पृथ्वी का सबसे सुदूर बिंदु उत्तरी ध्रुव है।यहीं पर पृथ्वी की धुरी घूमती है। यहां नॉर्वे देश पड़ता है। यहां से आगे जाने वाली सड़क को ही दुनिया की सबसे आखिरी सड़क कहा जाता है। इस सड़क के आगे अन्य कोई सड़क नहीं है। इसके आगे बर्फ ही बर्फ और समुद्र ही समुद्र दिखाई देता है। ई-69 की लंबाई 14 किलोमीटर के करीब है। आपको बता दें कि इस हाइवे पर अकेले पैदल जाना या अकेले गाड़ी चलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
इस सड़क पर जाने के लिए आपको कई लोगों को साथ लाना पड़ेगा। इसके बाद ही इस सड़क पर आपको जाने की अनुमति मिलेगी। दरअसल, कई किलोमीटर तक चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी होने की वजह से यहां खो जाने का खतरा बना रहता है। यह सड़क उत्तरी ध्रुव के पास है।
इस वजह से सर्दियों के मौसम में यहां रात ही रात होती है। वहीं गर्मियों के मौसम में यहां सूरज कभी डूबता नहीं है। कभी-कभी तो यहां छह महीने तक लगातार सूरज दिखाई नहीं देता है और रात ही रात होती है। यहां पर सर्दियों में तापमान माइनस 43 डिग्री तक पहुंच जाता है।