आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। कुड़ू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक बहुदेशीय भवन में प्रखंड अध्यक्ष सदरुल अंसारी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें लोहरदगा जिला काग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता नेसार अहमद, प्रखंड प्रभारी सलीम अंसारी, सह प्रभारी संजर अंसारी एवं तनवीर गौहर विशेष रूप से उपस्थित थे।
नेताओं ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित जन जागरण कार्यक्रम 14 नवंबर से 29 नवंबर तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस क्रम में 18 नवंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष समेत प्रदेश स्तरीय नेताओं का कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में आगमन होगा। वे जन जागरण अभियान में सम्मिलित होंगे।
इसकी सफलता को लेकर बैठक में आवश्यक विचार विमर्श किया गया। जिला कांग्रेस के वरीय नेता नेसार अहमद ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं अर्थव्यवस्था को संभाल नहीं पाने के कारण महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थों की कीमतें बेतहाशा रूप से बढ़ी है। इससे आम जनता का जीवन दूभर हो गया है। केंद्र सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। आज देश के करोड़ों शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। करोड़ों लोग नौकरी से हाथ धोकर बेरोजगार भी हुए हैं।
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी रही है। इसी मुद्दे को लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी जन जागरण अभियान के माध्यम से आम जनता से सीधे जन संपर्क करेगी। मोदी सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएगी। कुड़ू प्रखंड में भी सभी पंचायतों में जन जागरण अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कांग्रेसियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
मौके पर प्रभारी सलीम अंसारी, सह प्रभारी संजर अंसारी, फहद खान, तनवीर गौहर, इकबाल खान, सूरज मुंडा, कमरुल इस्लाम, महावीर उरांव, जीवन खाखा, संगीता उरांव, बिरसा उरांव, मुनीम अंसारी, शमसुल अंसारी, खुर्शीद खान, रसीद अंसारी, नईम अंसारी, जैनुल अंसारी, सोहन उरांव, रमेश उरांव, मो इकबाल साजुबुद्दीन, बबलू खान, जाकिर अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, इरशाद अंसारी, मजीद अंसारी, असलम खान, एतवा उरांव, भंगा उरांव इत्यादि उपस्थित थे।