
मणिपुर। खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान को बीजेपी ने एक और झटका दिया है। मणिपुर में लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा) के इकलौते विधायक करम श्याम गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।
पूर्व मंत्री ने इंफाल पश्चिम जिले के लिलोंग चाजिंग मैरेनखोंग में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में भगवा झंडा थामा। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने विश्वास जताया कि अगले साल विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा श्याम की मदद से फिर से सत्ता में लौटेगी।
श्याम को भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक समारोह में भी सम्मानित किया गया। यहां पार्टी राज्य इकाई के अध्यक्ष ए शारदा देवी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद थे।