
मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल कैंपस में रात करीब 9 बजे आग लगने से 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई।
इनमें तीन की मौत दम घुटने से हुई है। तीन घंटे की मशक्कत के बाद देर रात साढ़े 12 बजे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वार्ड में 40 बच्चे थे, जिनमें 36 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 बच्चों की मौत की जानकारी दी थी। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिस चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी है, उसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना था, उससे पहले ही ये हादसा हो गया। कुछ ने सिलेंडर या वेंटिलेटर में ब्लास्ट होना बताया है। शॉर्ट सर्किट की भी आशंका है।