शाहरूख के बेटे की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, अभी रहेंगे जेल में

देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। फिल्‍म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे सहित अन्‍य लोगों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसकी वजह से सभी को अभी जेल में ही रहना होगा। जमानत याचिका पर लेकर गुरुवार को कोर्ट में बहस हुई थी।

सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया। उनका कहना था कि इनके खिलाफ काफी सबूत है। इसलिए उन्‍हें जमानत नहीं दिया जाना चाहिए। हालांकि आर्यन सहित अन्‍य के वकील ने जमानत दिये जाने के लिए अपने तर्क पेश किये।

दलील सुनने के बाद मुंबई के पास क्रूज पर ड्रग्स से संबंधित मामले में स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की ज़मानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रखा है।

मुनमुन धमेचा के वकील अली काशिफ खान ने कहा कि कोर्ट ने 20 अक्टूबर को आदेश जारी करने की बात की है। कोर्ट में सबकी प्रस्तुतियां हुई हैं, बहस हुई। हमारा भी काफी काउंटर सबमिशन हुआ है। सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है।