आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा (झारखंड)। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, लोहरदगा ने स्थानीय गुदरी बाजार स्थित महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में जिले के सभी 34 पूजा पंडालों को सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और सहयोग राशि दिया। इस मौके पर समिति के पदधारियों ने कोविड-19 की सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाने की अपील सभी आयोजकों से की। उन्हें कई दिशानिर्देश भी दिये। सीसीटीवी कैमरा और अग्निशामक यंत्र के संचालन की विधियों को बताया गया।
सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। पूजा के अवसर पर डांडिया डांस और गरबा का आयोजन भी किया गया। सांसद सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सुदर्शन भगत ने पंडालों का निरीक्षण किया।
नव युवक पूजा समिति 32 वर्षों से लगातार अनोखी और आकर्षक पंडाल बनाता रहा है। श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल के कपाट खोल दिए गए हैं। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य किया जा रहा है।
इस मौके पर सांसद सुदर्शन भगत, एसडीओ अरविंद कुमार लाल, एसडीपीओ वीएन सिंह, पूर्व विधायक रमेश उरांव, चंद्रशेखर अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह, राजीव रंजन समेत बड़ी संख्या में समिति और आयोजक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मोहन दूबे और अध्यक्षता सुमित कुमार राय ने की।