रांची (झारखंड)। दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है। आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने 11 अक्टूबर को जारी बुलेटिन में दी है।
केंद्र के मुताबिक 14 और 15 अक्टूबर को राज्य के मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।
इसी तरह 16 और 17 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव होने की भी उम्मीद है।