अक्टूबर में आपके राज्‍य में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें यहां

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। अक्टूबर में कई पर्व पड़ रहे हैं। इसके कारण महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने में रविवार की 5 छुट्टियां होंगी। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर 2021 में बैंक 21 दिन बंद रहने वाले हैं। सभी राज्‍यों में 21 दिन की बंदी नहीं होगी।

अक्टूबर में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद जैसे कई अवसर हैं। इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। छुट्टी की शुरुआत इसी महीने में 2 अक्टूबर गांधी जयंती से होगी। इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दिन महालया के अवसर पर कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम प्रभावित रहेगा

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)

3 अक्टूबर- रविवार

6 अक्टूबर- महालया अमावस्या- अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद

7 अक्टूबर- मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बैंक बंद

9 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार

10 अक्टूबर- रविवार

12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महासप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद

13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) – अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद

17 अक्टूबर- रविवार

18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे 

20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

23 अक्टूबर- महीने का चौथा शनिवार

24 अक्टूबर- रविवार

26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

31 अक्टूबर- रविवार