बिहार के रोहतास में सात माह पहले पति की हुई थी हत्‍या, अब पत्‍नी बनी मुखिया

बिहार
Spread the love

रोहतास। कहते हैं ऊपर वाले के यहां देर है, अंधेर नहीं है। यह बात यहां बिल्कुल सटीक बैठती है। फरवरी में पति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। 7 महीने बाद पत्‍नी पंचायत चुनाव जीतकर मुखिया बनी। घर में 7 महीने बाद खुशी लौटी है।

यह महिला मुखिया रोहतास के करगहर से कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा की पुत्रवधू रिंकी मिश्रा है। रिंकी मिश्रा दिवंगत संजीव मिश्रा की पत्नी है। वह परसथुआ से सटे सलथुआ पंचायत की मुखिया निर्वाचित हुई है। रिंकी मिश्रा पहली बार चुनाव में उतरी और निवर्तमान मुखिया मोहन यादव को 2150 वोटों से हराकर मुखिया बनी।

बता दें कि 27 फरवरी को विधायक के भतीजे संजीव मिश्रा को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था। अपराधियों ने उन्‍हें उनके परसथुआ स्थित घर पर गोली मार दी थी। इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। संजीव मिश्रा का एक बेटा भी है।