रांची के खलारी में छात्राओं ने दिखायी हिम्मत, तो छेड़खानी करने वाले युवक घर छोड़ कर भागे

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। मनचलों को सबक सिखाने की खबर खलारी से आयी है। यहां ऐसा कुछ हुआ कि लोग प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

रांची जिला के खलारी थाना क्षेत्र के विद्या विकास केंद्र हाईस्कूल डकरा में पढ़नेवाली दसवीं की छात्राओं ने छेड़खानी करनेवाले युवकों को ऐसा सबक सिखाया कि आरोपी डर से अपने घर छोड़ कर भाग गये हैं। पीड़िता ने बताया कि स्कूल आते-जाते गोपी कुमार सिंह और सोहेल अंसारी अक्सर उन्हें छेड़ते थे। गुरुवार को दोनों ने उसका हाथ पकड़ कर अपशब्द कहे।

यह बात शुक्रवार को पीड़िता ने अपने दोस्तों को बतायी। उसके बाद सभी छात्राओं ने स्कूल से निकल कर युवकों के घर का घेराव कर दिया। भीड़ बढ़ने के बाद लोग जुटे और इसकी लिखित शिकायत थाने में की गयी, तब दोनों युवक अपने घर से निकल कर भाग गये। लोगों ने छात्राओं की हिम्मत की प्रशंसा की।