चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह चन्नी ने राजभवन में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बीएल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चन्नी के साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह 11 बजे होना था। हालांकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इंतजार के कारण में 22 मिनट की देरी हुई। पंजाब के इतिहास में चन्नी पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के समर्थन से चन्नी सीएम की कुर्सी पाने में कामयाब हुए हैं।