कोलकाता। भोजपुरी फिल्म ‘सईयाँ हमार थानेदार’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू सर्टिफिकेट मिला है। यह जल्द रिलीज की जाएगी। इसका निर्माण संचु फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग मुंगेर और बिहार के अन्य क्षेत्रों में की गई है। निर्माता सुजीत सुमन ने बताया कि उन्हें सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट का ही इंतजार था। जल्द दर्शकों का इंतजार समाप्त होगा। फिल्म की कहानी मनोरंजक और पारिवारिक है।
ये भी पढ़े : वेब सीरीज ‘कैंडी’ में पुलिस की भूमिका में नजर आएगी ऋचा चड्ढा

मधुर गीत संगीत भी है। भोजपुरी जगत के लोकप्रिय व चर्चित गायक गायिका की आवाज में बेहद ही मधुर व कर्णप्रिय आठ गाने हैं। प्रियंका सिंह, खुशबू जैन, अंतरा सिंह प्रियंका, शौम्या श्लेष, शिल्पी राज, राधा मौर्या, आलोक कुमार, विजय चौहान व विक्रम राजपूत ने अपनी आवाज दी है। इन गीतों को गीतकार शेखर मधुर,अरविंद तिवारी, भारती झा ने लिखा हैं।
इस फिल्म में सूर्या सिंह, विक्रम राजपूत, काजल यादव, आकांक्षा दुबे, एजाज खान, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, बबली नायक, विक्टर सिंह, अजय सिन्हा, बादल सिंह, अरविंद साह आदि कलाकार नजर आयेंगे।
निर्माता सुजीत सुमन, सह निर्मात्री निवेदिता सिंह, निर्देशक सूरज राजपूत, कथा राजीव कुमार पोद्दार, पटकथा और संवाद लेखक सुदर्शन साथी व कौशल किशोर का है। संगीतकार अमन श्लोक, छायांकन नागेंद्र राव, कला संजय, नृत्य मनोज, संकलन विनोद चौरसिया, मारधाड़ दिनेश यादव, प्रोडक्शन मैनेजर विश्वकर्मा हैं।