12 अगस्त, 2021
पंचांग
विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी दिन के 03.24 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी सुबह के 08.53 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 04.13 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.03 बजे। राहुकाल- दिन के 02.05 से 03.45 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
राशिफल
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन अनुकूल है। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में आज आप किसी दुकान या योजना की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजना पर आपको पक्ष और विपक्ष के सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। संतान के भविष्य के लिए आज कुछ धन जमा करके रख सकते हैं।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन उतार-चढ़ाव लेकर आया है। आज आपको संभल कर चलने की आवश्यकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 12 अगस्त 2021 का राशिफल आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। धन प्राप्ति में बाधा होगी। निवेश में जल्दबाजी नहीं करें। नुकसान हो सकता है। परिवार की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कानूनी विवाद में फंस हो सकते हैं। विशेष रूप से विवाद से दूर रहें। कामकाज में हो रही खींचतान को दूर करने में अनुभवी की सलाह उपयोगी होगी।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। आकस्मिक रूप से आपका काफी समय से लटका काम बनेगा। इसके साथ ही आपके भाग्य की रुकावटें दूर होंगी। धनलाभ का भी योग बन रहा है।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमी जोड़ा यदि अपने भावी जीवनसाथी को परिवार से नहीं मिला पाए हैं, तो आज मिलवा सकते हैं। आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) साझेदारी में व्यापार करने वाले के लिए अनुकूल समय है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आज परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगे।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कुछ उपयोगी लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके नाम है। आपके काम करने का तरीका नया है। अधिकारी इसकी सराहना करेंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल है। आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में आपकी समस्या वरिष्ठ अधिकारियों के प्रयास से दूर होगी। इसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।