राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें नागरिक, मामले सुलझाये

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरि‍डीह। व्‍यवहार न्यायालय परिसर में 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत हो रही है। जिले के जमुआ प्रखंड की पंचायत पोबी के अंतर्गत ग्राम शानडीह में पीएलवी सुबोध कुमार साव ने इसके बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। कहा कि इसमें सुहलनीय योग्य मामला का निष्पादन किया जाएगा। उन्‍होंने झालसा रांची द्वारा संचालित प्रोजेक्ट योजना तृप्ति, चेतना मानवता, श्रमेव वदन्ते, आत्मनिर्भरता, कुपोषण और नशा मुक्ति इत्यादि‍ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जन वितरण प्रणाली शानडीह के डीलर विजय कुमार गुप्ता ने उपस्थित ग्रामीणों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लेने के लिए प्रेरित कि‍या। कहा कि जान है तो जहान है। इसके लिए सबसे पहले कोविड-19 का टीका कोविड-19 के नियम को पालन करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी ग्रामीण को टीका लेना अनिवार्य है। तभी हमलोग कोरोना को हराने में सफल हो सकते है। मौके पर राजकिशोर सिंह, मोहर रजक, मंजू देवी, संगीता देवी, कारू बैठा सहित अन्य मौजूद थे।