रांची में बनेगा धुमकुड़िया पूजा स्थल, भूमि पूजन 14 को

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के करम टोली में धुमकुड़िया पूजा स्थल बनेगा। इसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 जुलाई को कर सकते हैं। इसे लेकर रांची उपायुक्त छवि रंजन ने स्थल का दौरा किया। इस दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए, एनडीसी रांची, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने धुमकुड़िया पूजा स्थल में धुमकुड़िया भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन के ल‍िए तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 14 जुलाई, 2021 को यहां धुमकुड़िया भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री और कल्याण मंत्री भूमि पूजन में शामिल हो सकते हैं।

आपको बताएं कि कल्याण विभाग द्वारा यहां घुमकुड़िया भवन निर्माण किया जाएगा। उपायुक्त छवि रंजन ने परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी और एनडीसी को भूमि पूजन के लिए आवश्यक तैयारी ससमय पूरा करने के निर्देश दिए।