रांची। झारखंड सरकार ने कई आईपीएस का तबादला कर दिया है। इस क्रम में कई जिलों के एसपी बदल दिये गये हैं। इसका आदेश गृह विभाग ने 5 जुलाई को जारी कर दिया है।
- पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे संजय आनन्द लाठकर को अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक (कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- गृह रक्षा वाहिनी के पुलिस उप महानिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह को उप महानिरीक्षक, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा के पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह का पदस्थापन उप महानिरीक्षक (झा०स०पु०) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- पुलिस उप-महानिरीक्षक (रेल) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- पुलिस उप महानिरीक्षक (बजट) पटेल मयूर कनैयालाल को को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- पलामू के एसपी संजीव कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरा के रहे चन्दन कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।