अमेरिका। भारत की एक और बेटी अंतरिक्ष यात्रा पर जाएगी। वह 11 जुलाई को उड़ान भरेगी। अंतरिक्ष पर जाने वाली इस बेटी का नाम सिरिशा बांदला है। वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली हैं।
रिचर्ड ब्रैन्सन की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठकर सिरिसा बांदला अंतरिक्ष में जाएगी। रिचर्ड ब्रैन्सिन के 5 यात्री अंतरिक्ष में जा रहे हैं। इनमें से एक सिरिशा बांदला भी है। इससे पहले भारतवंशी कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स भी अंतरिक्ष जा चुकी है।

सिरिशा बांदला वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशंस की वाइस प्रेसीडेंट हैं। वह महज 6 सालों में वर्जिन गैलेक्टिक में वाइस प्रेसीडेंट बन गई है। सिरिशा के अंतरिक्ष में जाने की खबर सामने आते ही उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। लोग इन्हें भारत, आंध्र प्रदेश, गुंटूर सभी जगहों से जोड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं।
सिरिशा ने पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल/एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग से ग्रैजुएट किया है। उसके बाद जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री ली है। फिलहाल वर्जिन ऑर्बिट के वॉशिंगटन ऑपरेशंस को भी संभाल रही है।
वह तेलुगू एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका से भी जुड़ी हुई है। यह उत्तरी अमेरिका का सबसे पुराना और बड़ा इंडो-अमेरिकन संगठन है। कुछ साल पहले ही एसोसिएशन सिरिशा को यूथ स्टार अवॉर्ड ने नवाजा था।
इसके अलावा सिरिशा अमेरिकन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी एंड फ्यूटर स्पेस लीडर्स फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल है। साथ ही वह पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के यंग प्रोफेशनल एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य हैं।