लायंस रांची ईस्ट ने डॉक्टर्स डे मनाया, किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस्टिक वर्ष 2021-22 के पहले दिन लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने नगड़ी में फलदार पौधों का रोपण किया। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी गांव के लोगों को दी गयी। एक अन्य कार्यक्रम में सेवा सदन के करीब अन्नपूर्णा सेवा केंद्र के माध्यम और रेडियो स्टेशन रातू रोड के नजदीक जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

जन संम्‍पर्क अधिकारी रामकृष्‍ण जी ने बताया कि डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य पर राज हॉस्पिटल और कोकर स्थित लायंस ईस्ट निरामया अस्पताल के डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ विजय राज, डॉ पवन बर्नवाल, डॉ विनोद, डॉ आरती, डॉ राजेश, डॉ ऋषि आदि शामिल हैं।

कार्यक्रमों में द्वितीय उपजिलापाल कमल जैन, अध्य्क्ष प्रदीप जैन, सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, राजीव लोचन, अरुण खेमका, नेमी अग्रवाल, मनोज नरेडी, दिवाकर राजगढ़िया, सतीश गुप्ता, संदीप केडिया, रतन अग्रवाल, अनुपमा लोचन, सुनीता अग्रवाल, श्यामल दत्त, नीरज कांत साहा, भारतेंदु झा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।