रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का पुनः चलाने की मंजूरी दी गई है। इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे।
ट्रेन संख्या 03303 धनबाद-रांची स्पेशल ट्रेन 24 जून, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन धनबाद से चलेगी।
ट्रेन संख्या 03304 रांची-धनबाद स्पेशल ट्रेन 25 जून, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी।
ट्रेन संख्या 03320 रांची-देवघर स्पेशल ट्रेन 24 जून, 2021 से 30 जून, 2021 तक प्रतिदिन रांची से चलेगी।
ट्रेन संख्या 03319 देवघर-रांची स्पेशल ट्रेन 25 जून, 2021 से 1 जुलाई, 2021 तक प्रतिदिन देवघर से चलेगी।