

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देश पर 11 जून को पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। रांची के कचहरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने अपने सहयोगियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सदस्य संगठन का झंडा, बैनर, प्ले कार्ड लेकर विरोध जताया।
प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस में अतिरिक्त टैक्स का बोझ डालकर देशवासियों को परेशान करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों का सिर्फ ख्याल रखती है। आमजनता के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है।


सदस्यों ने केंद्र की मोदी सरकार से पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कमी करने की मांग किया। मौके पर मुख्य राकेश सिन्हा, पूर्णिमा सिंह, लवंग लता, चंपा कुमार, निशांत कुमार, अरुण श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।



