- बीते 24 घंटे में चाईबासा में हुई सर्वाधिक वर्षा
रांची। चक्रवाती तूफान के कारण रांची में पिछले 31 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। सबसे अधिक बारिश चाईबासा में रिकॉर्ड की गई। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक मई महीने में एक दिन में रांची में अब तक सबसे अधिक बारिश 72.2 मिली रिकॉर्ड की गई थी। यह बारिश 17 मई, 1990 को हुई थी। चक्रवाती तूफान के यह रिकॉर्ड 27 मई, 2021 को टूट गया। केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रांची में 151 मिली मीटर बारिश हुई।
केंद्र ने विभिन्न जिलों में होने वाली बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है। इसके मुताबिक सर्वाधिक बारिश चाईबासा में हुई। यहां 208.7 मिली मीटर बारिश हुई है। तमाड़ का कांची नदी पर बना हाराडीह बुढ़ाडीह पुल भारी बारिश में ध्वस्त हो गया है।

इलाकावार रिकॉर्ड की गई बारिश
| जगह | बारिश मिली मीटर में |
| चाईबासा | 207.8 |
| मांडर | 182.2 |
| रांची | 151.0 |
| चक्रधरपुर | 136.6 |
| तोरपा | 116.0 |
| कुड़ू | 108.4 |
| जमशेदपुर (एमओ) | 108.1 |
| खरसावां | 107.0 |
| नीमडीह | 99.4 |
| रामगढ़ | 93.6 |
| जमशेदपुर | 89.6 |
| चांडिल | 82.4 |
| चतरा | 80.5 |
| मनातू | 78.5 |
| हरिहरगंज | 76.3 |
| हिंदगीर | 76.2 |
| सिलाईचक | 68.5 |
| कोनेर | 68.2 |
| चंद्रपुरा | 65.0 |


