
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार (48 वर्ष) का निधन 18 मई की सुबह रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। अरविंद कुमार कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। विगत तीन दिनों से रांची के मेडिका में उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे दो बेटा, एक बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। एक बेटा और पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हैं। फिलहाल दोनों होम आइसोलेशन में हैं।
जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार बिहार के औरंगाबाद के देवरिया के रहने वाले थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल लोहरदगा के कई जाने-माने लोगों के साथ पदाधिकारियों का निधन हो चुका है। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों में सहायक जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, भारत संचार निगम लिमिटेड के एसडीईओ आशीष तिर्की का निधन भी कोरोना संक्रमण से हो चुका है। लोहरदगा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक जेबी तिर्की की मौत भी कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।