आज से रांची पैथोलॉजी सेंटर के डाक्टर्स क्लिनिक में ओपीडी शुरू

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड स्थित रांची पैथोलॉजी सेंटर के डॉक्टर्स क्लिनिक में 17 मई से जनरल ओपीडी शुरू हो गई है। लोग सुबह 8.30 बजे से यहां डॉक्‍टरों से संपर्क कर सकते हैं। क्लिनिक मेन रोड के कश्मीर वस्त्रालय के सामने विश्वकर्मा मंदिर लेन स्थित अनवर आर्केड के पहले तल्ले में है।

रांची पैथोलॉजी सेंटर के निदेशक सैयद फराज अब्बास ने बताया कि क्लिनिक में कई डॉक्टर्स नियमित रूप से मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। कोविड-19 की दिशानिर्देश के तहत डॉक्टर्स मरीज को ऑनलाइन के माध्यम से भी देखेंगे। इसका लाभ भी मरीज उठा सकते हैं। नियमि‍त जांच के लिए रांची पैथोलॉजी सेंटर खुला रहेगा।

निदेशक ने बताया कि कुछ दिन रांची पैथोलॉजी सेंटर और डॉक्टर्स क्लिनिक बंद था। मरीजों की परेशानी को देखते हुए ओपीडी को दोबारा शुरू किया गया है। डॉक्टर्स को दिखाने या कोई जांच कराने आने पर लोग मास्क और सेनिटाइजर का जरूर उपयोग करें। किसी भी प्रकार से भीड़ नहीं लगाएं। मरीज के साथ 1 या 2 लोग ही आए। अधिक जानकारी के लिए 9708762201 और 7024941114 पर संपर्क करें।