जमीन विवाद, जल जीवन मिशन और रोजगार के मुद्दे पर विधायक ने सरकार को घेरा

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने अपने पूर्व के बयान पर कायम रहते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर उनके वक्तव्य को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितों की बात करने वाले नेताओं को पहले आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग की जमीन से जुड़े आरोपों पर जवाब देना चाहिए।

विधायक ने सींगाकला, बरदरी, शिवनाला, बंदुआ, कुस्मही, कुरुमदारी और सोहबरिया समेत कई गांवों में जमीन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से भी इन मामलों पर जवाब मांगा।

सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्थानीय भाषा और गरीबों को राशन मिलने में हो रही परेशानियों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जल जीवन मिशन में करीब 5,200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले तथा बालू, कोयला और पत्थर के अवैध कारोबार की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

विधायक ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समर्थकों द्वारा पुतला दहन और घेराव जैसे कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों से जनता के बुनियादी मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता।

एमएमडीआर बिल पर अपने पूर्व के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से अलग कर राजनीतिक विवाद खड़ा किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार को जमीन, रोजगार, शिक्षा, राशन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता के सामने जवाब देना चाहिए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *