पत्‍नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे से झूल गया पति

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। पत्‍नी से हुए विवाद के बाद पति फांसी के फंदे से झूल गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। घटना जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र की बदला पंचायत के टंगरा टोली की है।

टंगरा टोली के रहने वाले विजय उरांव (30 वर्ष) की 15 दिनों से पत्नी से अनबन चल रही थी। मारपीट भी होती थी। शनिवार को सरहुल बसी पर्व मनाने के दौरान दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद गुस्से में आकर विजय उरांव ने आत्‍महत्‍या कर ली। घटना की सूचना चौकीदार दुर्गा महली द्वारा सेन्हा थाना को दी गयी। इसके बाद एसआई धीरज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एएसआई श्रीकांत दास, रमेश कुमार तिवारी, जमशेद अंसारी एवं पुलिस बल रविन्द्र चौधरी, मुकेश शर्मा सहित शस्त्र बल मृतक के घर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और उसकी पत्नी दोनों मजदूरी कर घर संभालते थे। पुलिस ने बताया कि विजय को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसे लेकर दोनों में विवाद होता था। शनिवार देर रात पति फांसी के फंदे से झूल गया। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।