रांची। झारखंड में सोमवार को कोरोना से मौत का रिकॉर्ड टूट गया। इस दिन पूरे राज्य में 124 संक्रमितों की मौत हो गई। सबसे अधिक 52 लोगों की मौत राजधानी रांची में हुई। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम में 14 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 5541 नये संक्रमित मरीज मिले। राजधानी रांची में 1686 मरीज मिले। नए मामले मिलने के साथ ही झारखंड में 207288 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 49504 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 155669 मरीज ठीक हो गये हैं। अब तक 2115 लोगों की मौत हो चुकी है।
देखें विस्तार से
