कोरोना की चपेट में झारखंड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी और भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के दर्जन भर से अधिक अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं सचिवालय के लगभग 100 और करीब 200 पुलिस कर्मी और अधिकारी भी संक्रमित हैं।