नया घर बनाने में व्‍यस्‍त था पति, तभी मिली होश उड़ाने वाली खबर

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। पति नया घर बनाने में व्‍यस्‍त था। तभी उसे होश उड़ाने वाली खबर मिली। यह घटना जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरडीह गांव की है। चंद मिनट में वहां हजारों लोगों की भीड़ जुट गई।

उक्‍त गांव निवासी अशोक कुमार गुप्ता की 29 वर्षीया पत्नी रिंकी देवी ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की है। अशोक अपने घर से 500 मीटर दूर नया घर बनाने में व्यस्त थे। बच्चों द्वारा सूचना पाकर वह घर पहुंचे। यहां पत्नी को सीलिंग फैन से झूलता पाया।

यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते घर के इर्दगिर्द हजारों की संख्या में महिला व पुरुष जमा हो गए। घटना के बाद अशोक और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीपरडीह गांव पहुंचे रिंकी देवी के माता-पिता ने अपने दामाद को निर्दोष बताया। माता-पिता ने कहा कि मेरी बेटी और दामाद में कोई झगड़ा नहीं हुआ है। दामाद निर्दोष हैं, लेकिन मेरी बेटी द्वारा किस आवेश में आकर आत्महत्या कर ली गई, इसकी जांच होनी चाहिए।

कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार व सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। कांडी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।