पेरू में भारतीय कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लूटे सोने के बिस्कुट और गहने, हमले में दो को लगी गोली

अपराध दुनिया
Spread the love

लीमा। पेरू की राजधानी लीमा के पास दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय कारोबारी की बख्तरबंद SUV को घेरकर 30 से ज्यादा गोलियां दागीं। हमले में भारतीय कारोबारी और एक पेरू की महिला घायल हो गए। बदमाश गहनों के पैकेट और सोने की छड़ें लेकर फरार हो गए।

हमले में भारतीय कारोबारी और महिला घायल

  • घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे पेरू के कैलाओ इलाके में कोस्टा वर्डे हाईवे पर हुई। उस समय दोनों पीड़ित जॉर्ज चावेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे थे।
  • घायलों की पहचान 29 वर्षीय भारतीय नागरिक विजय पगरानी इजा और 35 वर्षीय पेरू की महिला मारी नताली मिरांडा एस्पिनोजा के रूप में हुई है।
  • दोनों एक काले रंग की बख्तरबंद जीप SUV में सवार थे। इसी दौरान नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने कई गाड़ियों से उनका रास्ता रोक लिया।
  • हमलावरों ने SUV की खिड़कियों को निशाना बनाकर 30 से अधिक राउंड फायरिंग की। गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
  • उन्हें सैन मिगुएल स्थित सैन जुडास तादेओ क्लीनिक में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

CCTV में कैद हुई वारदात

  • पास की एक इमारत में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में कई गाड़ियां SUV को घेरकर उसका रास्ता रोकती दिखाई दे रही हैं।
  • इसके बाद हथियारबंद बदमाश गाड़ियों से उतरते हैं और SUV पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हैं।
  • फुटेज में एक व्यक्ति को गाड़ी से बाहर खींचकर सड़क पर छोड़ते हुए भी देखा गया है। उसके विजय होने की आशंका जताई गई है।
  • गोलीबारी के बाद बदमाश गाड़ी से ब्रीफकेस और बैग निकालकर अपनी गाड़ियों से फरार हो गए। इनमें गहनों के पैकेट और सोने की छड़ें रखी थीं।

करीब 10 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

  • कैलाओ पुलिस क्षेत्र के प्रमुख जनरल ओल्गर बेनाविदेस ने बताया कि लूट की इस वारदात में करीब 10 अपराधी शामिल थे।
  • पुलिस को घटनास्थल से दूर एक पुल के पास फेंके गए कुछ मोबाइल फोन मिले हैं। जांच की जा रही है कि ये फोन पीड़ितों के हैं या हमलावरों के।
  • वारदात में इस्तेमाल होने के संदेह में B6H-624 नंबर प्लेट वाली एक ग्रे रंग की गाड़ी की भी जांच की जा रही है।
  • पुलिस हमलावरों की पहचान करने और लूटे गए सोने व गहनों की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *