पटना। हैरान कर देने वाली खबर बिहार के मोकामा से आई है, जहां विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहनकर मेहमानों को खाना परोसना एक होमगार्ड जवान को भारी पड़ गया। जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पटना ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार झा ने होमगार्ड जवान सतीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उसे जिला मुख्यालय बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मामले की 5 बड़ी बातें
- वायरल हुआ वीडियो: शादी समारोह में वर्दी पहने एक जवान मेहमानों को खाने का पत्तल बांटते और परोसते नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
- ट्रैफिक ड्यूटी पर थी तैनाती: जांच में जवान की पहचान होमगार्ड सतीश कुमार के रूप में हुई। उसकी तैनाती शादी समारोह स्थल के पास यातायात व्यवस्था संभालने के लिए की गई थी।
- ड्यूटी छोड़ परोस रहे थे खाना: जांच में सामने आया कि जवान निर्धारित यातायात ड्यूटी करने के बजाय निजी समारोह में खाना परोस रहा था।
- ट्रैफिक एसपी ने की कार्रवाई: मामले का सत्यापन कराने के बाद ट्रैफिक एसपी सागर कुमार झा ने जवान को लाइन हाजिर कर दिया।
- स्पष्टीकरण भी मांगा गया: जवान को तत्काल जिला मुख्यालय पटना बुलाया गया है। अगले आदेश तक उसे यातायात ड्यूटी से अलग रखते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
आगे हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई
वायरल वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर जवान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने मामले में आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

