धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

धनबाद। धनबाद रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान करोड़ों रुपये की सरकारी मुआवजा राशि के गबन के मामले में निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयनिवार पाण्डेय उर्फ शास्त्री (उम्र 48 वर्ष) को 25 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पकड़ा गया है।

यह मामला निगरानी थाना कांड संख्या-32/16 (दिनांक-21.04.2016) से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के अलावा एससी/एसटी एक्ट और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। आरोप है कि जिला भू-अर्जन कार्यालय, धनबाद में जाली व कूट रचित दस्तावेजों के सहारे करोड़ों रुपये का सरकारी मुआवजा अवैध रूप से उठाया गया।

प्राथमिकी अभियुक्त विश्वनाथ शर्मा (गिरफ्तार आरोपी के बड़े भाई) और नरसिंह दास (उसी गांव के निवासी) भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये प्राप्त करने में सहयोगी रहे हैं। उनकी संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बिहार के अरवल जिले के परसी थाना अंतर्गत परशुरामपुर गांव का निवासी है। वर्तमान में धनबाद के हीरापुर स्थित अम्बेविला अपार्टमेंट में रह रहा था। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *