अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जिला प्रशासन का जन जागरुकता अभियान शुरू

झारखंड
Spread the love

  • मोरहाबादी मैदान से आठ वाहन रवाना

रांची। अफीम की अवैध खेती पर प्रभावी रोक लगाने और लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मोरहाबादी मैदान से आठ जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये वाहन जिले के ग्रामीण व विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अफीम की अवैध खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय नुकसान और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे। अभियान के तहत लोगों से अपील की जाएगी कि वे अधिक मुनाफे के लालच में न तो अफीम की खेती करें और न ही इसके लिए अपनी जमीन लीज या पट्टे पर दें।

प्रशासन के अनुसार, अफीम की खेती करना या इसके लिए जमीन उपलब्ध कराना एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है, जिसमें 20 वर्ष तक की सजा या आजीवन कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। अवैध खेती व कारोबार में शामिल लोगों और आरोप पत्रित व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए जाएंगे। अवैध कमाई से अर्जित धन व परिसंपत्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई होगी। साथ ही, इसके परिवहन व दुरुपयोग में शामिल क्रेता-विक्रेताओं पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के माध्यम से बताया जाएगा कि अफीम की खेती से जमीन की उर्वरता घटती है और तालाब, नदी व कुआं जैसे जल स्रोत दूषित होने का खतरा रहता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। नशे की लत से विशेषकर युवा पीढ़ी प्रभावित होती है।

प्रशासन ने नागरिकों से अफीम की खेती की सूचना पुलिस-प्रशासन को देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

इस अवसर पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय और डीएसपी मुख्यालय-1 अमर पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *