आटा चक्की से गढ़ी सफलता की इबारत : जानें ब‍िहार की ‘सिंह सिस्टर्स’ की कहानी

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार के सारण जिले के एकमा बाजार की ‘सिंह सिस्टर्स’ के नाम से पहचानी जाने वाली सात बहनों ने कड़ी मेहनत और पिता के संघर्ष के दम पर पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों में मुकाम हासिल किया है। उनके पिता राजकुमार सिंह उर्फ कमल सिंह ने आर्थिक तंगी के बावजूद आटा चक्की चलाकर सातों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाया। उन्हें सरकारी भर्ती के लिए तैयार किया।

सातों बेटियों के पालन-पोषण और शिक्षा को लेकर रिश्तेदारों व आसपास के लोगों के कई सवालों के बावजूद कमल सिंह अपने फैसले पर अडिग रहे। उन्होंने एकमा बाजार में आटा चक्की लगाकर आमदनी जुटाई। बेटियों को पढ़ाई के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी भी कराई। वे रोज सुबह 4 बजे बेटियों को पास के मैदान में दौड़ के अभ्यास के लिए उठाते थे, जबकि बेटियां देर रात तक पढ़ाई और सुबह शारीरिक प्रशिक्षण में जुटी रहती थीं।

अलग-अलग बलों में चयन

वर्ष 2006 में रेणु कुमारी सिंह के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कांस्टेबल पद पर चयन ने बाकी बहनों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वर्तमान में सातों बहनें अलग-अलग विभागों में कार्यरत हैं:

बिहार पुलिस : रानी कुमारी सिंह और रिंकी कुमारी सिंह
एसएसबी : रेणु कुमारी सिंह
सीआरपीएफ : सोनी कुमारी सिंह
क्राइम ब्रांच : प्रीति कुमारी सिंह
उत्पाद पुलिस : पिंकी कुमारी सिंह
जीआरपी : नन्ही सिंह (कांस्टेबल)

चार मंजिला भवन का उपहार

बेटियों की सफलता से मां शारदा देवी बेहद संतुष्ट और खुश हैं। वहीं, कृतज्ञता जताते हुए सातों बहनों ने मिलकर पिता को चार मंजिला इमारत उपहार में दी है, जिसे उन्होंने भविष्य की आय व सहारे के लिए उनकी ‘पेंशन’ बताया है। बेटियों के मना करने के बावजूद कमल सिंह आज भी एकमा बाजार के ब्लॉक रोड स्थित अपनी आटा चक्की चला रहे हैं, जिसका श्रेय वे बेटियों की पढ़ाई व सफलता को देते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *