मुख्यमंत्री से भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों ने की मुलाकात

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों एवं कोच ने 24 नवंबर को शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर, 2026 तक आयोजित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम द्वारा 2-1 से शानदार जीत दर्ज करने पर सभी खिलाड़ियों एवं कोच को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और झारखंड का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी सुश्री रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार एवं कोच मधुकांत पाठक उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *