गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान, कीर्तन से गूंजा कृष्णा नगर

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सोमवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहब में सुबह और रात को विशेष दीवान सजाए गए। रात आठ बजे से शुरू हुए दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल ने ‘बाबा नानक तेरी जय होवे…’ शबद से की।

इसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह, दिल्ली से आए भाई गुरमनप्रीत सिंह और कीर्तनी जत्था भाई बलविंदर सिंह रंगीला ने मनमोहक शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। आनंद साहिब, अरदास, हुकुम नामा व कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ रात 12 बजे दीवान संपन्न हुआ।

इससे पूर्व सुबह 8 बजे भाई महिपाल सिंह के आसा दी वार कीर्तन से दिन के दीवान की शुरुआत हुई, जिसके बाद भाई गुरमनप्रीत सिंह ने शबद गायन व वाहेगुरु जाप कराया। दोनों दीवानों के समापन पर गुरु का अटूट लंगर चला। संचालन मनीष मिड्ढा ने किया और ‘मेरे साहिब’ यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण पवनजीत सिंह खत्री ने किया।

मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व के तहत 24 नवंबर को सुबह के दीवान में श्री सहज पाठ की सामूहिक समाप्ति होगी। शाम 8 बजे से सजने वाले चौथे और अंतिम रैन सवाई दीवान में रात 12 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग होगा। इसमें भाई महिपाल सिंह और भाई गुरमनप्रीत सिंह शबद गायन करेंगे।

आज के दीवान में सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन दास मिढा, सचिव सुरेश मिढा, प्रेम मिड्ढा, अशोक गेरा, बिनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, हरगोविंद सिंह, महेश सुखीजा, वेद प्रकाश मिड्ढा, बसंत काठपाल, लक्ष्मण दास मिड्ढा, इंदर मिढा, रमेश पपनेजा, अश्विनी सुखीजा, चंदू गिरधर, शैंकी मिड्ढा, कौशिक अरोड़ा, कमल धमीजा, दिनेश गाबा, पंकज मिड्ढा, राजकुमार सुखीजा, मोहित मुंजाल, पाली मुंजाल, जयराम काठपाल, हरीश तेहरी, भगवान दास मुंजाल, अनूप गिरधर, हरजीत बेदी, जितेंद्र मुंजाल, कवलजीत मिढ़ा, उमेश मुंजाल शामिल थे।

राजेंद्र मक्कड़, हरविंदर सिंह, मोहित झंडई, ज्ञान मादन पोतरा, मनीष गिरधर, कमल अरोड़ा, कमल मुंजाल, गुलशन मिढ़ा, मनीष मल्होत्रा, प्रताप तलेजा, सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, मोहित गिरधर, गीता कटारिया, दुर्गी देवी मिढ़ा, शीतल मुंजाल, बिमला मिड्ढा, मंजीत कौर, मीना गिरधर, रानी तलेजा, गोविन्द कौर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, सिमरन कौर, बबीता पपनेजा, चांद नागपाल, रवि सोनी, रमेश गिरधर, रजनी तेहरी, खुशबू मिढ़ा, उषा झंडई, नीतू किंगर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, पायल मल्होत्रा, ममता सरदाना, मिताली तेहरी, गूंज काठपाल समेत अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *