दूल्हे ने शादी की रस्में छोड़ी अधूरी, मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार

अन्य राज्य
Spread the love

हरियाणा। हैरान कर देने वाली खबर हरियाणा के सोनीपत से सामने आई है, जहां दहेज में मारुति ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर दिल्ली पुलिस में तैनात एक जवान ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हा कुलदीप अपनी मां के साथ बिना बारात लाए ही मैरिज गार्डन पहुंचा था। वहां मनपसंद कार नहीं मिलने पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दूल्हा शादी की रस्में अधूरी छोड़कर चला गया और दुल्हन हीना शादी के जोड़े में मंडप पर बैठी इंतजार करती रह गई।

क्या है पूरा मामला?

– 20 नवंबर को होनी थी शादी: मामला सोनीपत के मामचंद वाटिका का है। दुल्हन के पिता सुभाष कुमार के मुताबिक, उन्होंने करीब छह महीने पहले अपनी बेटी हीना की शादी दिल्ली पुलिस में कार्यरत कुलदीप से तय की थी।

– ब्रेजा की जगह पहले बुक कराई थी ऑरा: आरोप है कि दूल्हे के परिवार ने शादी के बाद कार और गहनों की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी थी। लड़की के परिवार ने दूल्हे के लिए करीब 9.5 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक कराई थी।

– 13 लाख की ब्रेजा की मांग: दुल्हन के पिता का आरोप है कि शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने ऑरा लेने से इनकार कर दिया और करीब 13 लाख रुपये की मारुति ब्रेजा कार की मांग की। लड़की के परिवार ने पुरानी बुकिंग रद्द कर ब्रेजा का इंतजाम करने की कोशिश की, लेकिन शादी तक कार नहीं मिल सकी।

– गहने और फर्नीचर भी दिए: शिकायत के मुताबिक, दूल्हे के लिए दो तोले की सोने की चेन, उसकी मां के लिए चार तोले के झुमके और चांदी की पायल देने की तैयारी की गई थी। परिवार ने फर्नीचर और घरेलू सामान भी खरीदा था। अकेले फर्नीचर पर करीब 1.32 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

– बिना बारात पहुंचा दूल्हा: आरोप है कि शादी के दिन कुलदीप अपनी मां के साथ सामान्य कपड़ों में वाटिका पहुंचा। वह बारात लेकर नहीं आया था। वहां पहुंचकर उसने ब्रेजा कार के बारे में पूछा। कार नहीं मिलने पर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

– दुल्हन के भाई से भी विवाद: दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे ने उनके परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज की और हीना के भाई साहिल से भी विवाद किया।

– मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन: रिश्तेदारों ने दूल्हे और उसकी मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों शादी की रस्में पूरी करने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल से चले गए। दुल्हन शादी के जोड़े में मंडप पर बैठी रह गई।

– 25 से 30 लाख रुपये खर्च करने का दावा: सुभाष कुमार के मुताबिक, उन्होंने शादी की तैयारियों पर करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए थे। समारोह में लगभग 1,200 मेहमानों के लिए इंतजाम किया गया था, लेकिन दूल्हे की तरफ से केवल 20-30 लोग ही पहुंचे थे।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। दुल्हन के पिता ने बाद में लिखित शिकायत देकर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *