विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। हंसकेर स्थित गढ़वा पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा अभियान का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम डीटी लुगुन ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में अपार प्रतिभा है। उन्हें सही मार्गदर्शन, कौशल, वित्तीय मदद व बाजार से जोड़ने की आवश्यकता है।
श्री लुगुन ने युवाओं से नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार व उद्यमिता अपनाकर दूसरों को भी रोजगार देने वाले उद्यमी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, जिसकी ऊर्जा और रचनात्मकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकती है।
डीडीएम ने बताया कि गढ़वा जिला कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, वनोपज और समृद्ध जनजातीय संस्कृति के लिए जाना जाता है। सही प्रशिक्षण व सहयोग मिलने पर स्थानीय युवा अपने क्षेत्र में ही मशरूम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, पोल्ट्री, मधुमक्खी पालन, हस्तशिल्प, कृषि आधारित उद्योग, डिजिटल सेवाएं और ग्रामीण पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सफल उद्यम शुरू कर सकते हैं, जिससे उनकी आय बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
युवा सशक्तिकरण के इन तीन स्तंभों को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी संस्थान युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं, इसलिए बदलती तकनीक के अनुसार कौशल निखारना जरूरी है।
उन्होंने युवाओं से बैंकिंग सेवाओं, स्वयं सहायता समूहों, संयुक्त देयता समूहों, सूक्ष्म वित्त संस्थानों व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और बचत, वित्तीय प्रबंधन और समय पर ऋण चुकाने की आदत अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड ग्रामीण उद्यमिता व सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर आरसेटी डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार, एलडीएम एसके रंजन, ग्रामीण बैंक काउंसलर राजीव कुमार दुबे, जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह, प्राचार्य निशांत रंजन डे, शिक्षक दीपेश ओझा, सोनू कुमार, कुमार नवीन व प्रियंका कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

