जपला मुख्य डाकघर में दो दिनों से कामकाज ठप, भटक रहे ग्राहक व अभिकर्ता

झारखंड
Spread the love

लक्ष्‍मी सिंह

हुसैनाबाद। पलामू प्रमंडल अंतर्गत जपला मुख्य डाकघर में तकनीकी गड़बड़ी (राउटर व स्विच खराब होने) के कारण बुधवार और गुरुवार को दो दिनों से पूरा कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इसके चलते दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों ग्राहकों और अभिकर्ताओं को बिना काम कराए ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

डाकघर में इंटरनेट सेवा ठप होने से आरडी, जमा-निकासी सहित अन्य सभी दैनिक कार्य रुक गए हैं। वरिष्ठ अभिकर्ता श्रवण कुमार, देवेंद्र नाथ गुप्ता और डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि काम प्रभावित होने से भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काम शुरू न होने के कारण आरडी चालान जमा नहीं हो पाता, तो लगने वाले डिफॉल्ट की पूरी जवाबदेही विभाग की होगी।

जपला मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर अरविंद कुमार ओझा ने बताया कि राउटर और स्विच खराब होने की सूचना ई-मेल के माध्यम से उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने दूरभाष पर रांची स्थित कार्यालय से भी संपर्क किया, लेकिन फिलहाल वहां भी राउटर और स्विच उपलब्ध नहीं हैं।

पोस्टमास्टर ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा नया राउटर और स्विच उपलब्ध कराए जाने के बाद ही डाकघर में स्थायी रूप से कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *