- देशभर से जुटे 50 से अधिक सीए
पारसनाथ। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) की एथिकल स्टेंडर्ड्स कमेटी के तत्वावधान में रांची शाखा का दो दिवसीय रेजिडेंशियल रिफ्रेशर कोर्स 22 नवंबर से श्री शिखरजी, पारसनाथ में शुरू हुआ।
इस आयोजन में अहमदाबाद, इंदौर, नई दिल्ली, उदयपुर और आगरा समेत देश के विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपने परिवार सहित शामिल हुए हैं।
उद्घाटन सत्र में रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सदस्यों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ आध्यात्मिक माहौल में प्रोफेशनल एथिक्स के प्रति जागरूक करना है।
पहले तकनीकी सत्र में आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए वेद जैन ने टैक्स ऑडिट पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे पारदर्शिता का माध्यम बताया और नैतिकता व अपडेट रहने पर जोर दिया।
वहीं दूसरे तकनीकी सत्र में रीजनल कौंसिल सदस्य सीए अंकुश जैन ने बैंक ऑडिट में डेटा एनालिटिक्स और एआई जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग को समय की मांग बताया।
आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल और सचिव सीए दिलीप कुमार जुटे हैं। सोमवार को डीपीडीपी एक्ट और जीएसटी प्रावधानों पर चर्चा होगी। प्रतिभागी श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन भी करेंगे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

