मुंबई। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के वाशी तालुका में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां शादी के महज आठ महीने बाद ही एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान वाशी तालुका के गोलेगांव निवासी 27 वर्षीय किसान गोविंद कागड़े के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर कुंथलगिरी के पास रामकुंड शिवार के एक पहाड़ी इलाके से गोविंद का शव बरामद किया गया था।
मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजलि गोविंद कागड़े और गोविंद के चचेरे भाई शुभम सुभाष खोशे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतक के पिता ज्ञानेश्वर कागड़े की शिकायत पर वाशी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, आठ महीने पहले अंजलि की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ गोविंद से कराई गई थी।
इसी बीच अंजलि और गोविंद के चचेरे भाई शुभम के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों गोविंद को अपने रिश्ते में बाधा मान रहे थे, जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रची।
वाशी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक शंकर शिंदे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवंबर को गोविंद और अंजलि बाइक से गोलेगांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में वे गांव की एक सड़क पर रुके, जहां से अंजलि ने फोन कर शुभम को अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद शुभम भी बाइक से वहां पहुंच गया।
पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने पहले गोविंद को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे। वह सुस्त हो गया।
इसके बाद तीनों रामकुंड शिवार की ओर गए, जहां अंजलि और शुभम उसे सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गए। वहां दोनों ने धारदार हथियार से गोविंद की गर्दन पर वार किया और पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी।
गुरुवार शाम शव मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का केस दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

